आज अयोध्या की पावन भूमि पर 500 वर्षों बाद प्रतीक्षा का स्वप्न साकार हुआ: CM साय

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आज अयोध्या की पावन भूमि पर 500 वर्षों बाद प्रतीक्षा का स्वप्न साकार हुआ: CM साय
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा आरोहण ने आस्था और राष्ट्रीय चेतना को नया उत्साह दिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज अयोध्या की पावन भूमि पर 500 वर्षों बाद प्रतीक्षा का स्वप्न साकार हुआ। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा का आरोहण केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि सनातन आस्था, राष्ट्रीय आत्मा और भारतीय चेतना का सुनहरा सूर्योदय है।

मुख्यमंत्री ने इसे विदेशी आक्रांताओं के दमन और सदियों पुराने संघर्ष की विजय बताया। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक क्षण में संतों की तपस्या, समाज की आस्था और राष्ट्र की सहभागिता एक साथ देखने को मिली।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की उपस्थिति में जब भगवा ध्वज शिखर पर फहराया गया, तब हर सनातनी का मन “जय श्रीराम” के जयघोष से विभोर हो गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment