कोष एवं लेखा विभाग के 27 कर्मचारियों को समयमान वेतनमान स्वीकृत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर/वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी के निर्देशानुसार कर्मचारी हित में त्वरित कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ कोष एवं लेखा विभाग द्वारा पात्र कर्मचारियों को समयमान वेतनमान प्रदान किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। इस निर्णय से 27 कर्मचारी लाभान्वित होंगे, जिन्होंने अपने-अपने पदों पर निर्धारित सेवा अवधि पूरी कर ली है।

संचालक कोष लेखा श्रीमती पद्मिनी भोई साहू से मिली जानकारी के अनुसार 20 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले 09 कर्मचारियों को द्वितीय समयमान का लाभ प्रदान किया गया है। इनमें अरविन्द खेस्स, सहायक ग्रेड-2, जिला कोषालय जशपुर; कामता प्रसाद साहू, सहायक ग्रेड-2 (से.नि.); श्रीमती प्रभा पाण्डे, एसएएस, संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन कार्यालय दुर्ग; ज्ञानूराग भारद्वाज, सहायक ग्रेड-2, जिला कोषालय बिलासपुर; के.एस. कमल, सहायक ग्रेड-2, जिला कोषालय कोरबा; श्रीमती पूनम ठाकूर, सहायक ग्रेड-2, कोष लेखा एवं पेंशन कार्यालय दुर्ग; के.आर. नेताम, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय बालोद; प्रकाश कुमार उइके, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय राजनांदगांव तथा श्रीमती राजकुमारी मरावी, सहायक ग्रेड-2, जिला कोषालय कांकिर शामिल हैं।

इसी तरह 30 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले 18 कर्मचारियों को तृतीय समयमान का लाभ प्रदान किया गया है। इनमें कुंवर सिंह साहू, सहायक ग्रेड-2 (से.नि.), जिला कोषालय धमतरी; एस.के. देवांगन, एसएएस (से.नि.), संयुक्त संचालक कार्यालय कोष लेखा एवं पेंशन कार्यालय बिलासपुर; आर.एल. देवांगन, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय जांजगीर-चांपा; संतोष कुमार कंडरा, एसएएस, जिला कोषालय दुर्ग; शरद कुमार सिंह, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय दंतेवाड़ा; आनंद गोहन श्रीवास्तव, एसएएस, छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी, रायपुर; राकेश कुमार हेड़ाउ, एसएएस, जिला कोषालय राजनांदगांव; श्रीमती ननिता मूर्ति, एसएएस, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कांकेर; श्रीमती ओफरसिया खलखो, एसएएस, जिला कोषालय रायगढ़; श्रीमती प्रभा पाण्डे, एसएएस, संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन कार्यालय दुर्ग; प्रकाश सिंह ठाकुर, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय रायपुर; प्रनोद कुमार शुक्ला, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय बिलासपुर; श्रीमती अनिता भुआर्य, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय दुर्ग; बनारत्ती प्रसाद, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय अंबिकापुर; सुशील कुमार गुप्ता, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय अंबिकापुर; अखलाख हुसैन, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय अंबिकापुर; श्रीमती उगेश्वरी देवांगन, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय दंतेवाड़ा तथा सुखदेव सिंह बघेल, सहायक ग्रेड-1, जिला कोषालय सुकमा शामिल हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

March 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

Leave a Comment