Baaghi 4 को मिल रहे दर्शकों के प्यार पर टाइगर श्रॉफ ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अब पहले जैसा नहीं रहा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बागी 4’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. बड़ी उम्मीदों के साथ आई इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. हालांकि इसने फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्मों के मुकाबले थोड़ा कम बिजनेस किया, लेकिन ओपनिंग डे पर भारत में 12 करोड़ और वर्ल्डवाइड 17 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए डबल डिजिट में शुरुआत की.

इस बीच टाइगर ने फिल्म को मिलने वाले दर्शकों के प्यार का आभार जताते हुए एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने क्या कुछ लिखा, आइए बताते हैं.

दर्शकों के प्यार पर टाइगर का रिएक्शन

 

 

टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपना लुक शेयर करते हुए लिखा, “आपके प्यार और प्रतिक्रियाओं से अभिभूत हूं. भले ही अब पहले जैसा नहीं रहा… भाग 1 से उसी तरह प्यार करने के लिए धन्यवाद. #Baaghi4 अब सिनेमाघरों में!”

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर हरनाज का इमोशनल पोस्ट

मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने ‘बागी 4’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा, “सपनों से बड़े पर्दे तक… मेरा दिल कृतज्ञता से भरा है. यह पल मेरे परिवार के प्यार और आशीर्वाद के बिना संभव नहीं होता. पापा, मेरे एंजल… मैं आपको हर कदम पर, हर फ्रेम में अपने साथ रखती हूं.” उन्होंने अपने पोस्ट में #MyBaaghiForever और #Baaghi4 जैसे हैशटैग भी शामिल किए.

‘बागी 4’ की कहानी और बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन

फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ और दूसरे दिन 9.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. कहानी की शुरुआत रॉनी (टाइगर श्रॉफ) के एक हादसे से होती है, जिसमें वह ब्रेन-डेड हो जाता है और कोमा में चला जाता है. जब उसे होश आता है, तो वह सबसे पहले “अलीशा” (हरनाज संधू) नाम लेता है. यहीं से फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है, जिसमें रॉनी को बार-बार अलीशा का भ्रम होता है और यही किरदार पूरी कहानी का केंद्र बन जाता है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *