रेलवे स्टेशन के पास गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। बिहार राज्य के 3 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार हुए है, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन के पास कुछ व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखे है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली केशरीनंदन नायक द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम प्रदीप कुमार सोडिया, दिनेश गुप्ता तथा विनोद गुप्ता निवासी बिहार का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। गांजा के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा गांजा को सम्बलपुर उड़ीसा से लाना बताया गया है।जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 48 किलो 360 ग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त 03 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 5,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 179/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. प्रदीप कुमार सनोडिया पिता स्व. भुजाराम सनोडिया उम्र 31 साल निवासी ग्राम रूपहीटाड़ थाना भितहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार।

2. दिनेश गुप्ता पिता यहारी गुप्ता उम्र 32 वर्ष साकिन ग्राम जिगनई थाना भिता जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार।

3. विनोद गुप्ता पिता सतन गुप्ता उम्र 32 वर्ष साकिन ग्राम रूपही टाड़ थाना भितहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment