धमतरी जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

धमतरी: जिले की सड़कें इन दिनों लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। तेज रफ्तार, लापरवाही और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के चलते लगातार गंभीर सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। ताजा मामलों में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए भीषण सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें एक हादसे में दो युवकों ने जान गंवाई, जबकि दूसरे हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

मगरलोड में बाइक भिड़ंत, दो दोस्तों की मौत

पहली घटना मगरलोड थाना क्षेत्र की है। भरदा गांव निवासी दो दोस्त दवाई खरीदने के लिए मोटरसाइकिल से मगरलोड आए थे। वापस लौटते समय मगरलोड तालाब के पास तेज रफ्तार से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि संजय साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी तरुण साहू ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक साथ दो युवकों की मौत से गांव में शोक की लहर फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

भखारा में हाइवा की चपेट में आया बुजुर्ग

दूसरी घटना भखारा थाना क्षेत्र से सामने आई है। सेमरा निवासी बुजुर्ग चोवा राम सिन्हा रोज की तरह सुबह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी

दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। लगातार बढ़ते सड़क हादसों ने एक बार फिर रफ्तार और ट्रैफिक नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन और पुलिस द्वारा लोगों से सावधानी बरतने और नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment