छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में न्यायिक मजिस्ट्रेट और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी भरा पत्र डाक के जरिए भेजा गया है, जिसमें 3 करोड़ रुपए की फिरौती देने की बात लिखी है। मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है।
लेटर भेजने वाले ने पत्र में ये भी लिखा है कि प्रशांत देवांगन रिश्वत लेकर गलत आदेश देते हैं और गरीबों को परेशान करते हैं। मजिस्ट्रेट को अपने पद का घमंड है। अगर मांगी गई राशि नहीं दी गई तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।
इसके अलावा लेटर भेजने वाले खुद को नक्सली संगठन से जुड़ने का दावा किया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8179566
Total views : 8210684