सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को नहीं मिलेगा समर्थन : सतनामी समाज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

लोरमी कुत्ते की दुर्घटना विवाद पर समाज के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर शांति बनाए रखने की अपील

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111

लोरमी/मुंगेली- साल्हेघोरी गाँव में कुत्ते की दुर्घटना के बाद उत्पन्न हुए विवाद को लेकर सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने आज एकत्रित होकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान समाज के प्रमुखों ने स्पष्ट कहा कि सतनामी समाज किसी भी परिस्थिति में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों का समर्थन नहीं करेगा। समाज ने सभी ग्रामीणों से अपील की कि अफवाहों और भ्रामक प्रचार से दूर रहते हुए शांति बनाए रखें और प्रशासन को सहयोग दें।

लोरमी विधानसभा सतनामी समाज के अध्यक्ष तोरन खांडे ने कहा कि समाज की असली ताकत आपसी भाईचारा, सामंजस्य और शांति है। साल्हेघोरी में घटित यह घटना कुछ व्यक्तियों के बीच का विवाद है, इसे समाज से जोड़ना गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस एवं प्रशासन निष्पक्ष विवेचना कर रहे हैं और समाज लगातार प्रशासन के संपर्क में है।

प्रशासन द्वारा हर कदम की जानकारी पारदर्शिता के साथ दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा स्वयं को समाज का अध्यक्ष बताकर घटना को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत किया गया और पूरे समाज को इससे जोड़ने का प्रयास किया गया, जबकि हकीकत में समाज का इससे कोई लेना-देना नहीं है। यह दो-चार लोगों की व्यक्तिगत घटना है।

घेराव से समाज का कोई संबंध नहीं

समाज प्रमुखों ने बताया कि पुलिस एफआईआर के आधार पर विधिवत कार्यवाही कर रही है। वहीं चिल्फी थाना घेराव की जो बात सामने आई है, उसका भी सतनामी समाज से कोई लेना-देना नहीं है। इस संबंध में समाज की ओर से किसी भी प्रकार का अल्टीमेटम प्रशासन को नहीं दिया गया है।


उन्होंने कहा कि समाज का रुख साफ है – किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि में शामिल नहीं होना है। सतनामी समाज ने सभी से संयम और धैर्य बनाए रखने की अपील की और कहा कि यह समय अफवाहों से बचकर सौहार्द को बनाए रखने का है।

सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार की निंदा

गौरतलब है कि साल्हेघोरी कुत्ते की घटना को लेकर संजीत बर्मन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर समाज को जोड़ते हुए थाने का घेराव करने की बात कही थी। इस पर समाज के प्रमुखों ने तत्काल प्रतिक्रिया दी और मीडिया के माध्यम से स्पष्ट किया कि इस पोस्ट का समाज से कोई संबंध नहीं है तथा न ही समाज ने घेराव का समर्थन किया है।

शांति और भाईचारे की अपील

समाज प्रमुखों ने कहा कि विघटन फैलाने वाले तत्वों की निंदा की जाती है और समाज केवल शांति एवं सामाजिक सौहार्द के पक्ष में खड़ा रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह में न आएं और प्रशासन को सहयोग करें। प्रेस वार्ता में संजीत बनर्जी, रामेश्वर बंजारे, नोहर, विष्णु प्रसाद मिरी,अशोक सोनवानी,शिव प्रसाद जांगड़े, नरेंद्र मिरी,नरेश पाटले, फणीश्वर पाटले सहित समाज के अन्य पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *