रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम दिल्ली से रायपुर लौटेंगे। उनके कार्यक्रम के अनुसार, शाम 7:20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी और रात 9:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रायपुर एयरपोर्ट से वे सीधे सीएम हाउस के लिए रवाना होंगे।
दिल्ली प्रवास का सार
सीएम साय ने दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। उन्होंने दोनों नेताओं को ‘इंडिया ट्राइबल गेम्स’ और छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘बस्तर पंडुम 2026’ के उद्घाटन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री का संदेश
सीएम साय ने राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट के दौरान जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, बुनियादी ढांचा और राज्य की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी साझा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनजातीय संस्कृति और खेलों का विकास और भी व्यापक होगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8243353
Total views : 8292334