गांव में रहते हैं, साइकिल से चलते हैं और 5 अरब डॉलर के मालिक हैं! जानिए Arattai के फाउंडर श्रीधर वेम्बू की कहानी”

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली: देश में इस समय स्वदेशी मैसेजिंग ऐप Arattai की खूब चर्चा है। WhatsApp जैसे फीचर्स वाला यह ऐप App Store में टॉप पर पहुंच चुका है। इसे बनाने वाली Zoho Corporation के फाउंडर श्रीधर वेम्बू अपने सादगी भरे जीवन और अरबों की संपत्ति के बावजूद सुर्खियों में बने हुए हैं।

IIT से पढ़ाई और अमेरिका में नौकरी:
श्रीधर वेम्बू ने IIT मद्रास से बीटेक की डिग्री हासिल की और शुरुआत में अमेरिका में नौकरी की। लेकिन उनका मन लंबे समय तक नौकरी में नहीं लगा और वे भारत लौट आए। भारत लौटने के बाद उन्होंने Zoho Corp की नींव रखी।

Zoho की शुरुआत और सफलता:
1990 के दशक में दो पारिवारिक सदस्य और तीन दोस्तों के साथ मिलकर एडवांट नेट की शुरुआत की, जो आगे चलकर Zoho Corp बन गई। इस कारोबार ने उनकी किस्मत बदल दी और वे देश के सबसे अमीर लोगों में शामिल हो गए।

सादा जीवन, अरबों की संपत्ति:
अमीरों की लिस्ट में शामिल होने के बावजूद श्रीधर वेम्बू का जीवन बेहद साधारण है। वे तमिलनाडु के थंजावुर में रहते हैं और अक्सर स्थानीय यात्राओं के लिए साइकिल का इस्तेमाल करते हैं।

नेटवर्थ की जानकारी:

  • 2024 की Forbes Top-100 Indian Billionaire लिस्ट में श्रीधर वेम्बू एंड फैमिली की नेटवर्थ 5.8 अरब डॉलर थी।

  • 2018 में उनकी संपत्ति 1.6 अरब डॉलर थी, जो लगातार बढ़ते हुए 2024 में 5 अरब डॉलर के पार चली गई।

  • साथ में Zoho की शुरुआत करने वाली राधा वेम्बू भी भारत की टॉप अमीर महिला अरबपतियों में शामिल हैं और उनकी संपत्ति 3.2 अरब डॉलर है।

Zoho का IPO:
Arattai की सफलता के बाद IPO की अटकलों पर श्रीधर वेम्बू ने साफ कर दिया कि Zoho जल्दबाजी में शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं होगा। उन्होंने कहा कि Zoho एक तरह की औद्योगिक अनुसंधान प्रयोगशाला है, जो शॉर्ट टर्म फायदे को नजरअंदाज करके दीर्घकालिक परियोजनाओं पर काम करती है।

श्रीधर वेम्बू की कहानी साबित करती है कि साधारण जीवन और अरबों की संपत्ति साथ-साथ चल सकते हैं, और बड़ी सफलता पाने के लिए हमेशा चमक-दमक की जरूरत नहीं होती।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment