सरगुजा:अंबिकापुर स्थित जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। यह धमकी न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजे गए एक ई-मेल के जरिए दी गई है।
धमकी भरा मेल मिलने के तुरंत बाद अंबिकापुर न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। परिसर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ पूरे परिसर की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
मामले की पुष्टि करते हुए आईजी दीपक झा ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की तकनीकी और साइबर जांच शुरू कर दी गई है। साइबर टीम को अलर्ट कर दिया गया है और ई-मेल भेजने वाले की पहचान व लोकेशन का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
फिलहाल न्यायालय परिसर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करने की अपील की है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8150963
Total views : 8168556