मुंगेली जिले में चोरी की घटना का खुलासा: सोने के लॉकेट और नकदी चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली। जिला मुंगेली के फास्टरपुर-सेतगंगा थाना क्षेत्र में मई माह में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देश पर फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 8 नग सोने के लॉकेट, जिनकी कीमत लगभग 50,000 रुपये है, बरामद कर जप्त किए गए हैं।

आरोपी के खिलाफ थाना फास्टरपुर-सेतगंगा में अपराध क्रमांक 20/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 18 मई 2025 को फुलचंद गेंदले पिता हीराराम (उम्र 26 वर्ष), निवासी छुईहा, ने थाना फास्टरपुर-सेतगंगा में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 15 मई 2025 की रात करीब 11 बजे परिवार के साथ आंगन में सोने के बाद 16 मई की सुबह घर लौटे तो लकड़ी की आलमारी का लॉकर टूटा मिला।

आलमारी से 8 नग सोने के लॉकेट (वजन 11 मासा), 2 सेट सोने के टॉप (वजन 2 मासा) कीमत करीब 50,000 रुपये, एक टेक्नो पावर 2 एयर मोबाइल (कीमत 3,000 रुपये) और 10,000 रुपये नकद गायब थे। कुल चोरी का मूल्य 63,000 रुपये आंका गया।

विवेचना के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर 23 अक्टूबर 2025 को संदेही गंगाराम दिवाकर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि 15-16 मई की मध्य रात्रि में पड़ोसी फुलचंद के घर घुसकर आलमारी का लॉकर तोड़ दिया और सोने के लॉकेट, 8,000 रुपये नकद तथा मोबाइल चुरा लिया।

नकदी खर्च कर दी, मोबाइल तोड़कर गांव के तालाब में फेंक दिया, जबकि सोने के लॉकेट घर में छिपा रखे थे। आरोपी गंगाराम दिवाकर पिता शिवप्रसाद (उम्र 24 वर्ष), निवासी छुईहा, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरिजाशंकर यादव, आरक्षक दुर्देश ध्रुव, अतुल सिंह और तीजराम यादव की अहम भूमिका रही। जिला पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों को चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं, जिसमें साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *