दल्लीराजहरा से उठी श्रमिकों की आवाज आवाज़, देशभर में मजदूरों का गूंजा आक्रोश,,,
9 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल, श्रमिकों ने दिखाई एकजुटता
दल्लीराजहरा, बुधवार 9 जुलाई को दल्लीराजहरा संपूर्ण भारत देश में श्रमिकों के आंदोलन को लेकर आज मंगलवार को दल्लीराजहरा के समस्त श्रमिक संगठनों ने बाइक रैली निकालकर सांकेतिक संदेश दिया कि आगामी समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा अगर उनकी मांगे पूर्ण नहीं होती है तो,,मजदूर हितों की अनदेखी और चारों लेबर कोड के विरोध में 9 जुलाई 2025 को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। इस आंदोलन में दल्लीराजहरा के श्रमिक संगठनों ने भी पूरी ताकत से भागीदारी का ऐलान किया है। मजदूरों का कहना है कि ये हड़ताल सिर्फ अधिकारों के लिए नहीं, बल्कि गरिमा, न्याय और भविष्य की सुरक्षा के लिए है।10 सूत्री मांगों को लेकर आज बाइक रैली निकाली गई और जैन भवन चौक में यह रैली सभा का रूप में तब्दील हुई,सभी चारों श्रम संहिताओं को तत्काल रद्द किया जाए।. हर श्रमिक को न्यूनतम ₹26,000 मासिक वेतन दिया जाए।. समान कार्य के लिए समान वेतन नीति को लागू किया जाए।सार्वजनिक क्षेत्रों के निजीकरण पर पूरी तरह रोक लगे। पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए।. महंगाई पर कड़ी लगाम लगाई जाए।. किसानों की फसलों का लाभकारी समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया जाए.,बिजली संशोधन विधेयक 2022 को तुरंत वापस लिया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिले,महिलाओं की सुरक्षा, वेतन और गरिमा सुनिश्चित की जाए।
यह आंदोलन एस.के.एम.एस., सीटू, इंटक, सी.एम.एम.एस., जे.एम.एम. जैसे संगठनों के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है। दल्लीराजहरा से भी बड़ी संख्या में श्रमिक राजधानी की ओर कूच करने की तैयारी में हैं।
दल्लीराजहरा के मजदूरों ने स्पष्ट कहा है कि यदि उनकी मांगों पर सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई तो आंदोलन को और भी व्यापक रूप दिया जाएगा,,000!
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8179604
Total views : 8210744