रायपुर, 13 सितम्बर 2025 – सरगुजा जिले के प्रवास पर महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री ने विभिन्न संस्थाओं का कड़ा निरीक्षण किया। वृद्धाश्रम, बालिका बालगृह और विशेष विद्यालयों का दौरा कर उन्होंने व्यवस्थाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और सेवाओं का जायजा लिया।
वृद्धाश्रम में मंत्री ने वृद्धजनों से सीधे संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वास्थ्य जांच और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, विशेष विद्यालयों और बालिका बालगृह में बच्चों की पढ़ाई, शयनकक्ष, मनोरंजन और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
मंत्री ने शक्ति सदन और नारी निकेतन का दौरा कर यह सुनिश्चित किया कि महिलाएँ और बालिकाएँ केवल आश्रय ही न पाएं, बल्कि उन्हें स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रशिक्षित भी किया जाए। इसके साथ ही बालक संप्रेषण गृह, प्लेस ऑफ सेफ्टी बालक और बौद्धिक मंदता विद्यालय में पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ सेवाओं की उपलब्धता पर भी ध्यान दिया गया।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। वृद्धजन, बच्चे, दिव्यांग और महिलाएँ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकें, यही राज्य की प्राथमिकता है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8236947
Total views : 8284514