प्रदेश की जनता का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत – डिप्टी सीएम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

लोरमी, मुंगेली | 23 मई 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर चल रहे सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत शुक्रवार को लोरमी नगर पालिका परिषद में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। स्काउट-गाइड बच्चों ने तालियों की गूंज से डिप्टी सीएम का स्वागत किया।

डिप्टी सीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाल पर चार बच्चों को सुपोषण टोकरी भेंट कर पोषणयुक्त आहार के लिए प्रेरित किया। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, मंच पर उनका गजमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

डिप्टी सीएम ने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री वितरित की, जिनमें शामिल हैं:

  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 हितग्राहियों को मकान की चाबी

  • 7 राशन कार्ड

  • 4 बच्चों को एमआर किट व बुक मैग्नीफायर

  • 5 श्रम कार्ड

  • 5 कृषकों को केसीसी के तहत चेक

  • 4 को नोनी सुरक्षा योजना के बॉन्ड पेपर

  • 6 को आयुष्मान वय वंदना कार्ड

  • 3 को लर्निंग लाइसेंस

  • 3 को पेंशन स्वीकृति पत्र

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि सुशासन तिहार केवल एक सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि यह जनता से सीधा संवाद और समस्याओं के समाधान का पर्व है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में रामराज्य की भावना के साथ शासन चलाया जा रहा है, जहाँ सरकार स्वयं जनता के द्वार पर पहुँच रही है।

उन्होंने बताया कि मात्र 18 महीनों में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। महतारी वंदन योजना के तहत 15 किस्तें वितरित हो चुकी हैं, और 16वीं किस्त शीघ्र जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोरमी में 70 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए हैं, और भूमि विवाद वाले क्षेत्रों में समाधान निकालने का आश्वासन भी दिया।

सड़क दुर्घटना की स्थिति में राज्य सरकार द्वारा 1.5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार, और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुविधा का लाभ सभी पात्र नागरिकों को लेने की अपील की गई।

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि सुशासन का अर्थ है जनभागीदारी, पारदर्शिता और समस्याओं का समयबद्ध समाधान। उन्होंने कहा कि लोरमी में अधोसंरचना विकास की अनेक योजनाएं स्वीकृत की गई हैं और प्रशासन का दायित्व है कि इनका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, डीएफओ अभिनव कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, उपाध्यक्ष आशिक जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शांति देवचरण भास्कर, जनप्रतिनिधिगण, गुरमीत सलूजा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: निर्मल अग्रवाल, ब्यूरो प्रमुख मुंगेली | संपर्क: 8959931111

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *