बोलेरो पर पलट गया ट्रक, पलभर में चकराचूर हो गई कार, कैमरे में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

ड़क हादसे हर दिन न जाने कितनी जिंदगियां लील रहे हैं। पुलिस और प्रशासन लगातार लोगों से सुरक्षित ड्राइविंग की अपील करते हैं, इसके बावजूद लापरवाही के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे।

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों को झकझोर कर रख रहा है। इस हादसे को देखकर किसी की भी धड़कनें तेज हो सकती हैं। यह हादसा बहुत ही दर्दनाक और भयानक था।

रामपुर के पहाड़ी गेट पर हुआ दर्दनाक हादसा:
यह घटना रामपुर जिले के थाना गंज क्षेत्र के पहाड़ी गेट की बताई जा रही है। रविवार को यहां एक भूसा लदा ट्रक सड़क से गुजर रहा था। उसी दौरान ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ लिखा हुआ एक बोलेरो वाहन मोड़ पर पहुंचा। अचानक बोलेरो चालक ने तेज ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से आ रहे ट्रक चालक को स्थिति संभालने का मौका नहीं मिला।

बोलेरो पर पलट गया ट्रक:
बोलेरो से टकराने से बचने के लिए ट्रक चालक ने गाड़ी को साइड में मोड़ दिया, लेकिन ट्रक नियंत्रण खो बैठा। ट्रक सीधे सड़क के डिवाइडर से टकराया और पलटते हुए बोलेरो पर जा गिरा। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रक के पलटने से बोलेरो पिचक गई। हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, चला रेस्क्यू ऑपरेशन:
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। क्रेन और जेसीबी की मदद से पलटे हुए ट्रक को हटाया गया। बोलेरो के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को मौके से एक मोबाइल नंबर मिला है, जिसके जरिए परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो:
इस दर्दनाक दुर्घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग ट्रक चालक की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ बोलेरो चालक की अचानक ब्रेक लगाने की गलती को हादसे की वजह बता रहे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment