रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत करने के प्रयास तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री और विधायक अरुण वोरा ने राजधानी रायपुर में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, संगठन की सक्रियता और आगामी रणनीतियों पर गंभीर एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
कांग्रेस संगठन पूरी तरह सक्रिय : अरुण वोरा
भेंट के बाद अरुण वोरा ने कहा—
“छत्तीसगढ़ में कांग्रेस निरंतर जनसरोकारों पर काम कर रही है। सचिन पायलट जैसे ऊर्जावान नेता के नेतृत्व में हम सब एकजुट हैं और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए संकल्पित हैं। आज संगठन में जो एकता दिखाई दे रही है, वही भविष्य में बेहतर चुनावी परिणाम का आधार बनेगी।”
बैठक में खास तौर पर दुर्ग विधानसभा क्षेत्र की संगठनात्मक गतिविधियों और तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
खड़गे के दौरे को लेकर तैयारियां
मुलाकात के दौरान 7 जुलाई को रायपुर में प्रस्तावित “किसान-जवान-संविधान सभा” को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। इस ऐतिहासिक जनसभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल संबोधित करेंगे।
वोरा ने कहा कि—
“खड़गे जी का दौरा प्रदेश कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार करेगा। यह पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाएगा और आगामी चुनावों के लिए रणनीतिक दिशा तय करेगा।”
एकजुटता से जीत की ओर कांग्रेस
सचिन पायलट और अरुण वोरा की मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब पार्टी को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है। मुलाकात को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक संकल्प और समन्वय का प्रतीक बताया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8156902
Total views : 8178152