उड़ान भरते ही मौत से टकराया विमान! 10 किमी बाद खेत में क्रैश हुआ 9-सीटर प्लेन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 उड़ान भरते ही मौत से टकराया विमान! 10 किमी बाद खेत में क्रैश हुआ 9-सीटर प्लेन

ओडिशा के राउरकेला में बड़ा विमान हादसा टला, तकनीकी खराबी के बाद इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश नाकाम

Odisha | राउरकेला।
शनिवार दोपहर ओडिशा के राउरकेला में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उड़ान भरते ही एक 9-सीटर चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया। इंडिया वन एयर का यह विमान राउरकेला से भुवनेश्वर के लिए रवाना हुआ था, लेकिन महज 10–15 किलोमीटर की दूरी तय करते ही वह जालदा (लाठीकाटा क्षेत्र) के पास एक खेत में जा गिरा। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कोई जान नहीं गई, वरना बड़ी त्रासदी हो सकती थी।

हवा में ही जवाब दे गया विमान!

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उड़ान के कुछ ही मिनट बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई। हालात की गंभीरता को भांपते हुए पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन विमान तेजी से ऊंचाई खोता चला गया और अंततः खेत में जोरदार धमाके के साथ क्रैश हो गया। हादसे की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

विमान में सवार थे 6 लोग, सभी घायल

इस 9-सीटर चार्टर्ड प्लेन में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें 4 यात्री और 2 क्रू मेंबर शामिल थे। हादसे में सभी लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन टीमें, स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

खेत में फंसा विमान, बाल-बाल बचे यात्री

हादसे के बाद विमान खेत में क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा मिला। रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

जांच के आदेश, उठे विमान सुरक्षा पर सवाल

घटना के बाद नागरिक उड्डयन विभाग ने हादसे के सटीक कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती आशंका तकनीकी खामी की जताई जा रही है, लेकिन असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।

इस हादसे ने एक बार फिर छोटे चार्टर्ड विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सवाल यह है—
अगर पायलट समय रहते फैसला न लेता, तो क्या तस्वीर और भी भयावह हो सकती थी?

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *