विपक्ष ने सारी हदें पार कर दीं, संसद में जो हो रहा उससे पूरा देश शर्मिंदा : कंगना रनौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

लोकसभा में हंगामे पर BJP सांसद का तीखा हमला, राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद कंगना रनौत ने मंगलवार को संसद में लगातार हो रहे हंगामे को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सदन में जो कुछ हो रहा है, उससे न सिर्फ संसद बल्कि पूरा देश शर्मिंदा है। कंगना का यह बयान उस समय आया, जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की अनपब्लिश्ड यादों से जुड़े एक पब्लिश्ड आर्टिकल का उल्लेख किए जाने के बाद सदन में हंगामा तेज हो गया।

संसद परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए कंगना रनौत ने कहा, “विपक्ष ने सारी हदें पार कर दी हैं। सिर्फ संसद ही नहीं, पूरा देश शर्मिंदा है। आपने देखा कि कैसे राहुल गांधी एक गैर-कानूनी और अनऑथराइज़्ड किताब लेकर आए और पूरी न्यायपालिका का अपमान किया। पेंगुइन पब्लिशिंग हाउस ने भी साफ किया है कि यह सामग्री पूरी तरह गैर-कानूनी और अनधिकृत है।”

उन्होंने दावा किया कि विपक्ष की अपनी पार्टी के कई नेता भी इन घटनाओं से असहज और शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं। कंगना ने आरोप लगाया कि विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बना रहा है। उन्होंने कहा, “जिस तरह से कागज फाड़े गए, स्पीकर की ओर फेंके गए और टेबल पर चढ़कर हंगामा किया गया, उससे चिंता पैदा होती है। अगर यह सब हो सकता है, तो क्या गारंटी है कि वे प्रधानमंत्री के हाथ से कागज नहीं छीनेंगे या उन पर फेंकेंगे? हम इसके लिए स्पष्ट आश्वासन चाहते हैं, ताकि प्रधानमंत्री सदन में आ सकें।”

इस मामले को गंभीर बताते हुए कंगना रनौत ने कहा कि ऐसी घटनाएं किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर यही हाल रहा, तो संसद की गरिमा कैसे बचेगी। उन्होंने कहा, “अगर प्रधानमंत्री से कागज छीनने या उन्हें धक्का देने जैसी कोशिशें होती हैं और महिला सांसदों को आगे किया जाता है, तो देश और संसद की इज्जत का क्या होगा? इस पर स्पष्टता जरूरी है।”

इधर, लोकसभा दोबारा शुरू होने के महज छह मिनट बाद ही दूसरी बार स्थगित कर दी गई। विपक्ष द्वारा केंद्रीय बजट पर चर्चा से इनकार करने और हंगामा जारी रखने के चलते सदन की कार्यवाही बाधित हुई। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसदों से ‘हमें न्याय चाहिए’ के नारे बंद कर चर्चा को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार आग्रह कर रही है कि केंद्रीय बजट पर चर्चा हो, लेकिन कांग्रेस चर्चा शुरू नहीं करना चाहती और रोज़ सदन के वेल में आकर हंगामा कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *