वृद्ध आश्रम में ताला डालकर संचालक फरार! बुजुर्ग महिलाएं अंधेरे में रहने को मजबूर, 8 माह से कर्मचारियों को वेतन नहीं

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बलरामपुर: जिले के वाड्रफनगर से एक चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक वृद्ध आश्रम में संचालक ताला लगाकर फरार हो गया। इस लापरवाही का खामियाजा आश्रम में रह रहीं वृद्ध महिलाओं और कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है।

8 महीने से वेतन नहीं, कर्मचारियों में आक्रोश

जानकारी के मुताबिक, यह मामला परख वृद्धाश्रम राजनेता का है। आश्रम में काम करने वाले कर्मचारियों को पिछले करीब 8 महीनों से वेतन नहीं मिला है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे कर्मचारी अब प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं।

बिजली गुल, अंधेरे में खाना बनाने को मजबूर बुजुर्ग महिलाएं

आश्रम में बिजली की व्यवस्था पूरी तरह ठप है। हालात इतने बदतर हैं कि यहां रह रहीं वृद्ध महिलाएं अंधेरे में खाना बनाने और रहने को मजबूर हैं। बुनियादी सुविधाओं के अभाव ने आश्रम की असलियत को उजागर कर दिया है।

संचालक फरार, विभाग पर उठे गंभीर सवाल

बताया जा रहा है कि आश्रम का संचालक अचानक ताला लगाकर फरार हो गया, जिससे पूरे सिस्टम की पोल खुल गई। इस घटना के सामने आते ही समाज कल्याण विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्रशासन में मचा हड़कंप, जांच के निर्देश

मामले की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों से जवाब-तलब की तैयारी की जा रही है और जल्द ही जांच व कार्रवाई के संकेत दिए जा रहे हैं।

अब बड़ा सवाल यह है कि
👉 क्या बुजुर्गों की सुध लेने वाला कोई है?
👉 लापरवाह संचालक और जिम्मेदार अधिकारियों पर कब होगी सख्त कार्रवाई?

फिलहाल, पीड़ितों को राहत मिलने का इंतजार है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment