11 करोड़ की सौगात से बदलेगा जशपुर का नक्शा… गांवों तक बिछेगा सड़कों का जाल, छत्तीसगढ़ से झारखंड की दूरी भी होगी खत्म!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को विकास की नई सौगात दी है। दुलदुला क्षेत्र के लिए दो अहम सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है, जिसकी कुल लागत 11 करोड़ 44 लाख रुपए है।

पहली सड़क छेरडांड से टुकुटोली पहुँच मार्ग है, जिसके लिए 5 करोड़ 48 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस मार्ग के बनने से न केवल ग्रामीणों को आसान आवाजाही का लाभ मिलेगा, बल्कि कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई ताकत मिलेगी।

वहीं दूसरी परियोजना टुटिअम्बा से कादोपानी, झारखंड पहुँच मार्ग की है। इस पर 5 करोड़ 96 लाख रुपए खर्च होंगे। यह सड़क न केवल छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों को जोड़ेगी बल्कि सीधे झारखंड तक कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इससे दोनों राज्यों के बीच व्यापार, सामाजिक संपर्क और आवागमन को नया आयाम मिलेगा।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को इस सौगात के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इन सड़कों से गांव–गांव तक विकास की रफ्तार पहुंचेगी। कीचड़ और धूल से राहत मिलेगी और मुख्य मार्ग तक सीधी कनेक्टिविटी से सफर सुगम हो जाएगा।

सरकार का दावा है कि जिले में बिछ रहा सड़कों का यह जाल आने वाले समय में जशपुर की तस्वीर पूरी तरह बदल देगा। अब गांवों की गली से लेकर राज्य की सरहद तक, हर रास्ता विकास की ओर बढ़ेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment