बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 9 न्यायिक अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इन तबादलों में कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियाँ की गई हैं।
हाईकोर्ट की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, रायपुर में पदस्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरू सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर का एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
वहीं, कटघोरा में पदस्थ सिविल जज क्लास 1 राहुल शर्मा को राज्य न्यायिक अकादमी का डिप्टी डायरेक्टर बनाया गया है। इन नियुक्तियों के जरिए राज्य न्यायिक सेवा में प्रशिक्षण एवं व्यवस्थाओं को और अधिक सशक्त करने की दिशा में प्रयास किए गए हैं।



इसके अलावा, उच्चतर न्यायिक सेवा के अन्य अधिकारियों के भी तबादला आदेश जारी किए गए हैं, जिससे राज्य की न्यायिक व्यवस्था में बदलाव की संभावना है। यह तबादले न्यायिक कार्यों की सुव्यवस्था और बेहतर प्रशासनिक संचालन के उद्देश्य से किए गए हैं।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8204687
Total views : 8243781