छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था को बड़ा तोहफा! 155 पीजी चिकित्सकों की नियुक्ति से बदल सकती है चिकित्सा सेवा की दिशा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर, 13 सितंबर 2025 – छत्तीसगढ़ सरकार ने 155 पीजी बॉन्डेड चिकित्सकों की संविदा नियुक्ति कर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में एक बड़ा सुधार किया है। यह नियुक्तियाँ चिकित्सा स्नातकोत्तर (एम.डी./एम.एस./डिप्लोमा) पाठ्यक्रम के वर्ष 2025 में सम्मिलित चिकित्सकों को उनके अनुबंध के अनुसार दी गई हैं।

इन नियुक्तियों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे जिला अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में रोगियों को समय पर उच्च गुणवत्ता वाला उपचार मिलने में मदद मिलेगी।

जारी आदेशानुसार, प्रथम चरण की काउंसलिंग में 133 और द्वितीय चरण में 22 चिकित्सकों को संविदा आधार पर नियुक्त किया गया। ये चिकित्सक अब प्रदेश के जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य संस्थानों में अपनी सेवाएं देंगे।

विशेषज्ञों का यह बड़ा समूह न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाएगा, बल्कि रोगियों के लिए उपचार की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *