मातृशक्ति को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में साय सरकार कटिबद्ध : रत्नावली कौशल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रत्नावली के कार्य कौशल को सराहा डॉ. रमन ने

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली- भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को भाजपाई गमछा ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया।तत्पश्चात दोनों के बीच विकासपरक मसलों के साथ ही सत्ता,संगठन, स्थानीय निकायों और राज्य शासन के निगम,मंडलों,आयोगों, बोर्ड, प्राधिकरणों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर रत्नावली कौशल ने डॉ. रमन सिंह से सार्थक चर्चा की।

उन्होंने कहा कि समूचे विश्व में सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मृदुभाषी एवं संवेदशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मातृशक्ति को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में बेहतरीन काम शुरू किए हैं। माता बहनों के कल्याण के लिए प्रदेश में महतारी वंदन योजना बहुत ही हितकारी साबित हुई है। वहीं प्रधानमंत्री की लखपति दीदी स्कीम भी कारगर साबित हो रही है। सर्वाधिक सुने जाने वाले अपने मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर कामयाब महिलाओं का उल्लेख कर मातृशक्ति को मोरल सपोर्ट देते हैं।

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की ठोस पहल के चलते हमारी माता बहनें लगातार आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं। मातृशक्ति का हौसला परवान चढ़ रहा है और अब वे राष्ट्र एवं राज्य के हित में योगदान देने आतुर हैं। वे शासन में भागीदारी देकर अपनी राज्य सेवा की भावना को साकार एवं फलीभूत करना चाहती हैं, इसलिए उन्हें सत्ता, संगठन, निकायों तथा राज्य शासन की विभिन्न इकाईयों में पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराया जाना चाहिए। डॉ. रमन सिंह ने युवा भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल के विचारों को प्रासंगिक बताते हुए कहा कि सरकार इस मामले में गंभीर है और मातृशक्ति को निराश नहीं होना पड़ेगा।

रत्नावली कौशल ने जब डॉ. रमन सिंह को बताया कि वे अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रही है इस नाते वे राज्यभर की महिलाओं के संपर्क में लगातार रहती हैं। उपेक्षित वर्ग की महिलाओं को आगे बढ़ाने एवं उन्हें राज्य व केंद्र सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में कोई कसर बाकी नहीं रखतीं। इसके चलते उपेक्षित वर्ग की महिलाएं अच्छी तरक्की कर रही हैं। इसके साथ ही रत्नावली कौशल ने डॉ. रमन सिंह के निर्वाचन क्षेत्र राजनांदगांव एवं समूचे छत्तीसगढ़ की शानदार तरक्की का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था और छत्तीसगढ़ को गढ़ने का काम भाजपा सरकार कर रही है। आपके मुख्यमंत्रित्व काल की आज भी लोग तारीफ करते हैं। वहीं हमारे मौजूदा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी छत्तीसगढ़ महतारी और उसकी संतानों की सेवा पूरी शिद्दत से कर रहे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *