फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी लगाने वाले गिरोह का किया गया भंडाफोड़

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आरोपियों द्वारा फर्जी मूल निवास प्रमाण प्रत्र बनवाकर असल रूप में पेश कर धोखाधड़ी करते बीएसएफ में सरकारी नौकरी दिलाने वाले को पकड़ा गया

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली-बीते कल योगेन्द्र कुमार पिता प्रेमशंकर बघेल एवं प्रशांत राजपूत पिता मानसिंह दोनो अपने आपको ग्राम कंतेली का निवासी होना बताते हुये विशाल पिता यशपाल सिंह के चरित्र सत्यापन के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पुलिस कार्यालय मुंगेली आये थे उक्त दोनों व्यक्ति एवं उनके द्वारा चाही गयी चरित्र सत्यापन के संबंध में संदिग्ध प्रतीत होने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु.से.) को दिया गया।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक मुंगेली द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा के पर्यवेक्षण एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के नेतृत्व में साइबर सेल मुंगेली एवं थाना लालपुर पुलिस की विशेष टीम गठित कर सूक्ष्मता से जांच करने का आदेश दिये, जिस पर पुलिस टीम द्वारा जांच तस्दीक हेतु ग्राम कंतेली पहुंचकर सरपंच प्रतिनिधि, कोटवार एवं गणमान्य लोंगो से जांच पूछताछ किया गया जिन्होंने विशाल पिता यशपाल सिंह नामक का कोई व्यक्ति गांव में नहीं रहना और न ही इस नाम के व्यक्ति को जानना बतायें, साथ ही संदिग्ध योगेन्द्र कुमार पिता प्रेमशंकर बघेल एवं प्रशांत राजपूत पिता मानसिंह के संबंध में किसी प्रकार का जानकारी नहीं होना बताया गया।

संदिग्ध व्यक्ति योगेन्द्र कुमार एवं प्रशांत राजपूत से पृथक-पृथक तथ्यात्मक पूछताछ किये जाने पर क्रमशः अपने-अपने नाम 1. योगेन्द्र कुमार पिता प्रेमशंकर बघेल उम्र 29 वर्ष निवासी अंडला थाना खैर, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) 2. प्रशांत राजपूत पिता मानसिंह राजपूत उम्र 30 वर्ष साकिन डौकी थाना डौकी, जिला आगरा (उत्त रप्रदेश) का होना बताये हैं।


संदेही योगेन्द्र एवं प्रशांत से पूछताछ कर कथन लिया गया जो दिनांक 02.06.2025 को उत्तर प्रदेश से आकर बिलासपुर स्थित होटल अम्बे पैलेस में रूके थे, जिन्होंने विशाल पिता यशपाल सिंह को फतेहाबाद उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताये और उनकी कूटकरण कर फर्जी तरीके से दस्तावेज ग्राम कंतेली जिला मुंगेली छ.ग. का फर्जी मूल निवास प्रमाण प्रत्र बनवाकर असल रूप में पेश कर धोखाधड़ी करते बीएसएफ में सरकारी नौकरी में नियुक्ति दिलाया गया है।

उक्त ठहरे स्थान में तलाशी लेने पर निवास प्रमाण पत्र, नोटरी का कोरा प्रमाण पत्र, दाखिल खारिज, सील, कुटरचित प्रमाण पत्र एवं 03 नग मोबाईल को जप्त कर आरोपियों द्वारा फर्जी तरीके से कूटरचित कर पैसे की लालच में दस्तावेज तैयार करना पाये जाने पर थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 103/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विधिवत आज गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजी जा रही है।


केन्द्रीय बलों में कुछ व्यक्तियो के द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर जिनमें आधार, निवास, जाति, प्रमाण पत्रों के आधार पर नियुक्ति हेतु सूचना प्राप्त हुई थी। केन्द्रीय बलों में एसआरई जिले से अतिरिक्त अंक मिलने की संभावना पर दूसरे प्रांतो से जिनमें राजस्थान, म.प्र. उ.प्र. के अभ्यर्थी द्वारा एजेंटो के माध्यम से निवास प्रमाण पत्र बनाने का रैकेट चला रहा हैं पूर्व में भी इस प्रकार का सूचना प्राप्त हुआ था जिसकी पुष्टि नहीं हुआ था, वर्तमान में फर्जी दस्तावेज तैयार करते पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही किया गया है, प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के पता तलाश जारी है।


उपरोक्त कार्यवाही में थाना लालपुर, साइबर सेल एवं जिला विशेष शाखा के अधिकारी/कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *