50 साल पुराने मार्केट की किस्मत बदलेगी! रायपुर में शुरू हुई ‘नवीन मार्केट पुनर्विकास योजना’, जानें क्या मिलेगा व्यापारियों को…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर नगर निगम ने राजधानी के नवीन मार्केट को आधुनिक रूप देने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में 43 व्यापारियों को प्रस्तावित नवीन मार्केट पुनर्विकास योजना की जानकारी दी गई।

1973 में बने इस मार्केट को अब बहुउद्देशीय और आधुनिक वाणिज्यिक परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा। 4.62 एकड़ क्षेत्रफल में फैले इस प्रोजेक्ट से तात्यापारा, सदर बाजार, मालवीय रोड समेत लगभग 4.52 वर्ग कि.मी. का इलाका उन्नत हो जाएगा।

महापौर ने भरोसा दिलाया कि विकास कार्य के दौरान व्यापारियों को न्यूनतम असुविधा होगी और जल्द ही उन्हें शानदार नई सौगात मिलेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment