अमानवीय घटना, बेदर्दी से गौवंश को चालक ने कार से कुचला, सीसीटीवी फुटेज ने दहलाया दिल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अमानवीय घटना, बेदर्दी से गौवंश को चालक ने कार से कुचला, सीसीटीवी फुटेज ने दहलाया दिल

गौसेवकों ने की शिकायत,बेरहम कार चालक पुलिस की गिरफ्त में

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली-नगर पंचायत बरेला में हुई एक अमानवीय घटना ने झकझोर के रख दिया है जंहा बेरहमी से निर्दयी कार चालक ने गौवंश बछड़े को कार से कुचल दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।

घटना का सीसीटीवी फुटेज देखते ही लोगों का दिल दहल गया और प्रश्न उठने लगे कि क्या इंसान इतना बेरहम हो गया..?
फुटेज में कार चालक द्वारा निर्दयतापूर्वक बछड़े को कुचलते देखा गया और वाह रे बेरहम चालक यंहा तक उसने पुनः गाड़ी को रिवर्स और आगे करके बछड़े को दो बार कुचला।

इसे घटना कहें या क्रूरता। गौवंशो की दुर्घटना लगातार गम्भीर समस्या बनते जा रही जिसपे जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा को लेकर आवस्यक दिशा निर्देश दिए गए है फिर भी इस दिशा में होती घटनाएं चिन्ताजनक है बहरहाल गौसेवकों द्वारा मामले पे की गई शिकायत पश्चात पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले अनुसार बीते कल सुबह करीबन 11.00 बजे अभय सिंह ठाकुर पिता राजकुमार ठाकुर निवासी वार्ड क्रमांक 08 बरेला थाना जरहागांव, अध्यक्ष भारतीय गौ क्रांति मंच मुंगेली ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि नगर पंचायत बरेला के आवास पारा में बैठे एक बछड़ा को कार क्रमांक CG-10 BX-5577 के चालक नवीन कारड़ा ने एक्सिडेंट कर दिया है जिससे बछड़े की मृत्यु हो गयी है। उक्त सूचना पर थाना जरहागांव पुलिस के द्वारा थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 128/2025 धारा 281, 325 बीएनएस पंजीबद्ध किया गया है एवं उक्त घटना में संबंधित कार चालक की पतासाजी कर उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। विवेचना के क्रम में तथ्यों के आधार पर उक्त अपराध पर आरोपी नवीन कारड़ा को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है और घटना में उपयोग की गयी वाहन को विधिवत ज़ब्त किया गया |

पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भापुसे) के निर्देशन में थाना प्रभारी जरहागांव एवं जरहागांव पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *