ड्राइवर से मोबाइल पर अमर्यादित भाषा में बातचीत करने के मामले में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ आखिरकार विभागीय कार्रवाई की गई है। विभाग ने आदेश जारी करते हुए शशांक सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
दरअसल, शशांक सिंह और उनके ड्राइवर के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल ऑडियो में ड्राइवर के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा कुछ अधिकारियों के संबंध में अशोभनीय टिप्पणियां किए जाने की बात सामने आई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह एवं ड्राइवर शशिकांत से स्पष्टीकरण मांगा था। प्राप्त जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर जल संसाधन विभाग ने शशांक सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नवा रायपुर स्थित प्रमुख अभियंता कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8216195
Total views : 8258013