अमित शाह के वीडियो से छेड़छाड़! FIR में फंसे कांग्रेसी नेता, कांकेर थाने में आधी रात तक हंगामा…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कांकेर। कांकेर में रविवार को माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के वीडियो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन 24 घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं होने से गुस्सा भड़क उठा। देर रात गुस्साए कार्यकर्ता थाने में जुट गए और जमकर नारेबाजी करने लगे।

???? मामले की गंभीरता बढ़ी तो खुद सांसद भोजराज नाग थाने पहुंचे और तत्काल कार्रवाई की मांग की। भाजपा जिला अध्यक्ष और नगर पालिका अध्यक्ष समेत कई नेता भी थाने में मौजूद रहे।

आखिरकार दबाव बढ़ता देख पुलिस को कांग्रेस नेता अजय भास्वानी के खिलाफ FIR दर्ज करनी पड़ी। पुलिस के मुताबिक, भास्वानी ने अपने फेसबुक वॉल पर छेड़छाड़ किया गया वीडियो अपलोड किया था, जिसे भाजपा ने दुष्प्रचार की कोशिश बताया है।

थाने के अंदर हुई नारेबाजी और हंगामे के बाद दर्ज हुई FIR ने पूरे जिले का माहौल गरमा दिया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *