
शाजापुर : आम नागरिकों की राजस्व संबंधी समस्याओं का निराकरण करने के लिए राजस्व विभाग का अमला अब धरातल पर उतर करके किसानो की जमीन संबंधी समस्याओं को सुलझाने में लगा हुआ है उसी के तहत आज शाजापुर जिले की कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने राजस्व महा अभियान के चलते गुलाना क्षेत्र में पहुची ।
जहा उन्होने गुलाना तहसील का निरीक्षण ग्राम माखवाद में निर्माणधीन गौशाला का निरीक्षण किया यहां पर उन्होंने गौ शाला के अधूरे निर्माण कार्य को देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए जनपद पचायत मोहन बडोदिया के पचायत इंजीनियर को फटकार लगाई गौशाला के संपूर्ण कार्य को शीघ्र ही पूरा करने की निर्देश दी।

इसके बाद कलेक्टर. दासता खेड़ी में लगे शिविर का भी निरीक्षण किया ओर बालक सीनियर छात्रावास निरीक्षण करने पहुंची यहां पर मेनू के हिसाब से भोजन नहीं मिलने पर उन्होंने जिम्मेदारों को फटकार लगाते भडक गई कलेक्टर ने छात्रावास के बच्चों को अलग कमरे में ले जा करके छात्रावास. से संबंधित जानकारी ली साथ ही वहा गुलाना के निर्माणधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी अगर कोई भी कर्मचारी राजस्व अभियान के तहत दोषी पाया जाता. है
तो उसके ऊपर कठोर कार्रवाई की जायेगी समाचार लिखे जाने तक गुलाना क्षेत्र में उनका निरीक्षण जारी था
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8179807
Total views : 8211015