चोरी के 11 महीने बाद मिला मोटरसाइकिल का सुराग: ‘सशक्त ऐप’ की मदद से पकड़े गए दो शातिर चोर, नंबर प्लेट भी बदल दी थी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बालोद।
जिले में वर्ष 2023 में चोरी गई मोटरसाइकिल को बालोद पुलिस ने ‘सशक्त ऐप’ की मदद से बरामद कर लिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

क्या था मामला?

दिनांक 18 अगस्त 2023 को धीरज कुमार ढीवर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CG10 AF 7477) को बालोद जियो ऑफिस के सामने से चोरी कर लिया गया है। इस शिकायत पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 388/2023, धारा 379 IPC के तहत केस दर्ज किया गया।

कैसे हुई बरामदगी?

पुलिस को सूचना मिली कि नयापारा के पास पड़कीभाट बायपास में दो संदिग्ध युवक चोरी की बाइक के साथ मौजूद हैं। मौके पर पहुंचकर जब बाइक की नंबर प्लेट (CG05 KE 7500) की जांच की गई तो ‘सशक्त ऐप’ से पुष्टि हुई कि यह वही चोरी हुई मोटरसाइकिल है।

आरोपियों ने कबूला जुर्म

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की बात स्वीकार करते हुए बताया कि असली नंबर प्लेट को गंगरेल बांध के पास बहते नाले में फेंक दिया गया था, जिससे पहचान न हो सके।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. अभिजीत सूर्यवंशी उर्फ कुनाल, निवासी बालोदगहन

  2. अभिषेक कुमार साहू, निवासी बालोदगहन

पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इन अधिकारियों ने निभाई अहम भूमिका:

  • निरीक्षक: रविशंकर पाण्डेय

  • सहायक उप निरीक्षक: रामप्रसाद गजबिहे, धरम भुआर्य, सूरज राम साहू

  • प्रधान आरक्षक: दुर्योधन यादव

  • आरक्षक: मोहन कोकिला, बनवाली साहू, नागेश्वर साहू

टेक्नोलॉजी और टीमवर्क का नतीजा – 11 महीने पुराना केस सुलझा, बाइक मालिक को मिला इंसाफ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment