पैसे लेन-देन के विवाद पर खलासी ने ड्रायवर को कुल्हाड़ी से मारा, अस्पताल ले जाते समय ड्रायवर की मौत..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(शैलेश शर्मा ) रायगढ़ : बीते दिनों  रात एसएस ऑक्सीजन प्लांट के लेबर कॉलोनी में मारपीट की घटना घटित हुई, जिसमें 26 वर्षीय विरेन्द्र खम्हारी को उसके साथी आरोपित सूरज राठिया ने टांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि विरेन्द्र खम्हारी निवासी लुकापारा सरिया जो प्लांट में पिकअप चालक था और सूरज राठिया, जो खलासी का काम करता था।

दोनों लेबर कॉलोनी में अलग-अलग क्वार्टर में रहते थे। दोनों के बीच अच्छे संबंध थे। घटना के दिन विरेन्द्र ने सूरज से पैसे उधार मांगा। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके परिणामस्वरूप सूरज ने टांगी से विरेन्द्र पर हमला कर दिया। हमले के बाद सूरज राठिया फरार हो गया। वहीं, विरेन्द्र को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया ।

निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा वस्तुस्थिति से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। फरार आरोपी सूरज राठिया अपने क्वार्टर में सामान लेने वापस आया था, तभी पुलिस ने उसे घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया है ।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित सूरज राठिया पिता बंधन राठिया उम्र 20 साल, आमागांव थाना धरमजयगढ़ ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि विरेन्द्र के पैसे मांगने के कारण विवाद हुआ था।

जिसके चलते उसने विरेन्द्र पर हमला किया। आरोपी सूरज राठिया को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *