गरियाबंद में निर्माणाधीन पुल भरभराकर गिरा..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


गरियाबंद जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच निर्माणाधीन पुल के गिरने की खबर सामने आई है। देवभोग विकासखंड के अमलीगांव के पास उदंती नदी पर बनाया जा रहा नया पुल भारी बारिश के चलते भरभराकर गिर गया। यह पुल छत्तीसगढ़ को ओडिशा से जोड़ने के लिए करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा था।

पिछले 50 घंटे से अधिक समय से गरियाबंद जिले में लगातार बारिश हो रही है। इसी दौरान पुल निर्माण का कार्य चल रहा था, तभी निर्माणाधीन पुल का हिस्सा अचानक ढह गया।

यह पुल गरियाबंद जिले के देवभोग विकासखंड के इंदागांव ग्राम पंचायत के आश्रित अमलीगांव को ओडिशा के चार गांवों से जोड़ने के उद्देश्य से बनाया जा रहा था। पुल का निर्माण पूरा होने के बाद दोनों राज्यों के इन गांवों के बीच आवागमन आसान हो जाता।

बताया जा रहा है कि इस पुल का निर्माण ओडिशा सरकार की ओर से कराया जा रहा था। फिलहाल पुल गिरने के बाद निर्माण की गुणवत्ता और भारी बारिश के प्रभाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *