
मुंगेली – मुंगेली जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है जंहा जिले के पथरिया ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत हथकेरा के कचरबोड टेसुवा नाला में अज्ञात महिला की लाश मिली है। लाश की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप सा मच गया है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे पहले गांव के कोटवार ने शव को नाले में देखा और तत्काल ग्राम के सरपंच को अवगत कराया गया जिनके द्वारा मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस को सूचना दी गयी तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है की महिला का शरीर पूरी तरह से पानी में रहने से आधा गल चुका है वंही चेहरा भी गल गया है।शव के हाथ मे चूड़ी के होने से उक्त शव की शिनाख्त अज्ञात महिला के रूप में की गई।

महिला कंहा की है , कौन है.? इस लाश के पीछे का क्या रहस्य है ये पूरी जांच पश्चात पता चल ही जायेगा बरहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165845
Total views : 8191959