एम्स से लापता बुजुर्ग का शव परिसर में ही मिला, प्रबंधन की लापरवाही हुई उजागर..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर के एम्स अस्पताल से शुक्रवार को लापता हुए बुजुर्ग महेंद्र उपाध्याय का शव अस्पताल परिसर में ही मिला है। यह मामला आमानाका थाना में दर्ज गुमशुदगी के केस के तहत सामने आया। मृतक महेंद्र उपाध्याय इलाज के लिए एम्स में भर्ती थे और सुबह रहस्यमयी ढंग से लापता हो गए थे, जिसके बाद से ही पुलिस और परिवार उनकी तलाश में जुटे हुए थे।

एम्स अस्पताल में भर्ती महेंद्र उपाध्याय के अचानक गायब होने के बाद अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। व अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


उनके परिजनों ने भी अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उनका कहना है कि यदि समय रहते खोजबीन की जाती, तो उनकी जान बचाई जा सकती थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की ओर इशारा किया जा रहा है। पुलिस ने घटना की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है, ताकि पता चल सके कि महेंद्र उपाध्याय की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई।

वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने फिलहाल इस मामले पर कोई ठोस बयान नहीं दिया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *