नई दिल्ली। मुंबई-कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच के बाथरूम में कूड़ेदान के अंदर एक बच्ची का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। ट्रेन में बैठे लोगों को जब इस बारे में जानकारी मिली तो लोगों में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में इसकी सूचना रेलवे अफसरों को दी गई, जिसके बाद अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस ने ट्रेन के बाथरूम से बच्ची का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, इस मामले की जांच की जा रही है।
कितनी थी बच्ची की उम्र?
बता दें, बच्ची का शव LTT कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22537 के एसी कोच B2 के बाथरूम में कूड़ेदान में मिला है। बच्ची की उम्र करीब 7-8 साल बताई गई है। जैसे ही लोगों ने बच्ची का शव देखा तो पुलिस-प्रशासन को इसकी सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अफसर व पुलिस मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्ची का कहीं से अपहरण किया गया था। बच्ची का अपहरण उसके ही रिश्तेदार ने किया था।
मौसेरे भाई ने किया था अपहरण
पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है। शुरुआती सुरागों से यह पता चला है कि बच्ची का मौसेरा भाई इस अपहरण में शामिल था। पुलिस ने घटनास्थल पर संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि अपहरण और हत्या दोनों पहलुओं पर पूरी जांच की जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165020
Total views : 8190854