ताजा खबर

सरगांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मनाई गई: एकात्म मानववाद के प्रणेता को श्रद्धांजलि अर्पित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111

सरगांव — एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती भाजपा मंडल सरगांव के समस्त बूथों सहित मंडल मुख्यालय में मनाई गई। मंडल मुख्यालय का कार्यक्रम सरगांव के मंगल भवन नगपुरा रोड में आयोजित किया गया जहां सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

भाजपा प्रदेश नेतृत्व सहित बूथ के 6 कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन को भाजपा सेवा के रूप में मनाती है इस दिन बूथ के सार्वजनिक स्थान पर सफाई कर पर्यावरण को संतुलित रखने हेतु वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम किए जाते हैं इसी तारतम्य में सरगांव मंडल के बूथों में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का व्यक्तित्व बहुआयामी था।

दीनदयाल उपाध्याय जी केवल राजनेता ही नहीं, बल्कि उच्च कोटि के विचारक, लेखक एवं साहित्यकार भी थे। उनके राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, दार्शनिक एवं शैक्षिक चिंतन वर्तमान में उतने ही प्रासंगिक हैं दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के राष्ट्रजीवन दर्शन के निर्माता माने जाते हैं। उनका उद्देश्य स्वतंत्रता की पुनर्रचना के प्रयासों के लिए विशुद्ध भारतीय तत्व-दृष्टि प्रदान करना था। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद की विचारधारा दी।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के पदाधिकारियों ने भी उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और उनसे प्रेरणा लेने की अपील कार्यकर्ताओं से की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पोषण यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजयुमो रणजीत सिंह हूरा, मंडल महामंत्री पंकज वर्मा, विक्रम ठाकुर, रामकुमार कौशिक, लक्ष्मण साहू, मनीष साहू, रामकुमार गायकवाड, शांता दिवाकर, असद मोहम्मद, निखिल कौशिक, झुलुराम राजपूत, सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment