CM साय का बड़ा ऐलान: बलिदानी राजा गुरु बालकदास पर बनी फिल्म अब होगी टैक्स फ्री, सिनेमा में गूँजी आज़ादी की गाथा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित अंबुजा मॉल के सिनेमाघर में उस समय माहौल ऐतिहासिक भावनाओं से सराबोर हो गया, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ी फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को देखने पहुँचे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा, विधायक रोहित साहू, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब सहित सतनामी समाज के गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह फिल्म साहस और शौर्य की अनुपम गाथा है। गुरु बालकदास ने अंग्रेजों और पिंडारियों द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करते हुए न केवल समाज को संगठित किया, बल्कि शिक्षा का अलख जगाने और सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने का कार्य भी किया। वे छत्तीसगढ़ की धरती से अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देने वाले प्रमुख सेनानी रहे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को पूरे छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रेरणादायी गाथा को बड़े परदे पर देख सकें और अपने इतिहास से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ हमेशा से वीर शहीदों और संत-महात्माओं की धरती रहा है, और आज आवश्यकता है कि नई पीढ़ी अपने इन महान सेनानियों को याद करे।

साय ने फिल्म की टीम और कलाकारों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा अब मेहनत और लगन के बल पर दर्शकों के दिलों को छू रहा है। आने वाले समय में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित फिल्म सिटी इस इंडस्ट्री को नया आयाम देगी, जिससे स्थानीय कलाकारों और निर्देशकों को राष्ट्रीय मंच मिलेगा और राज्य की सांस्कृतिक पहचान और भी मजबूत होगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *