ताजा खबर
जशपुर के 50 स्कूलों को स्मार्ट किट, मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्रांति को बताया मील का पत्थर.. तपकरा को मिली नई पहचान: मुख्यमंत्री  साय ने तहसील कार्यालय का किया शुभारंभ, नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा पटवारी पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप, ग्रामवासियों का फूटा गुस्सा: कहा– फौती के बदले मांगे ₹5000, अब होगा जनआंदोलन!… पुरानी रंजिश पर बुजुर्ग की हत्या, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार.. मौदहापारा पुलिस की दोहरी कार्रवाई: चाकू लहराने वाला बदमाश और अस्पताल में चोरी करने वाला सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने निभाई छेरापहरा सेवा, स्वर्ण झाड़ू से की रथमार्ग की शुद्धि

अजब प्रेम की गजब कहानी, 12 साल के किशोर को लेकर लड़की हुई फरार, जानें क्या है मामला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Noida News : कहते हैं इश्क अंधा होता है, लेकिन इश्क की कोई उम्र नहीं होती ऐसा मामला नोएडा में सामने आया है। सेक्टर 58 कोतवाली क्षेत्र के बिशनपुरा गांव में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है।

12 साल के किशोर को 15 साल की लड़की लेकर फरार हो गई। दोनों कई दिनों तक इधर-उधर रहे। अब पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया है। दोनों को चाइल्ड केयर सेंटर भेजा गया है।

मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्यवाही

पुलिस इस मामले में नाबालिक लड़की के मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। यदि मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि होती है कि दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने हैं तो इस मामले में उसी आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई होगी। लड़का व लड़की दोनों नाबालिग हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

भाभी की डांट से भागी

अभी तक की जांच में पता चला है कि किशोरी को 12 साल के लड़के से प्रेम हो गया था। यह बात किशोरी की भाभी को पता चल गई। भाभी ने कई बार किशोरी को डांट लगाई। डांट से तंग आकर किशोरी लड़के को अपने साथ लेकर भाग गई थी। भागने से पहले लड़की लड़के के घर पर पहुंची और उसको अपने साथ लेकर चली गई थी।

दोनों आपस में है पड़ोसी

बिशनपुरा गांव में लड़की जहां रहती है वहीं पड़ोस में ही लड़का भी रहता है। दोनों आपस में पड़ोसी हैं। कई दिनों तक दोनों वहां चुप-चुप कर मिले। बाद में दोनों में प्रेम हो गया। 15 साल की लड़की को जब लगा कि वह यहां रहेगी तो उसको रोज घर वालों की डांट सुनाई पड़ेगी, वह 12 साल के लड़के को अपना प्रेमी मानकर उसको साथ लेकर फरार हो गई।

किशोरी के गायब होने की मिली थी सूचना

पुलिस को इस मामले में किशोरी के घर से गायब होने की सूचना मिली थी, जबकि लड़के के संबंध में कोई सूचना नहीं थी। पुलिस ने जब किशोरी की तलाश शुरू की और उसको बरामद किया। तब उसके साथ 12 साल का लड़का भी मिला। पुलिस पूछताछ में दोनों ने जो बातें बताई वह चौंकाने वाली है। पुलिस सुनकर दंग रह गई कि इतनी कम उम्र में दोनों के बीच प्रेम संबंध है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

June 2025
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *