गांजा तस्करी के मामले में फरार वाहन मालिक व चालक गिरफ्तार, लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


– निर्मल अग्रवाल, ब्यूरो प्रमुख मुंगेली (मो. 8959931111)

मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लोरमी नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में लोरमी पुलिस ने गांजा तस्करी के एक मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों—वाहन मालिक और चालक—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इससे पहले, दिनांक 15 फरवरी 2025 को मुखबिर से सूचना मिलने पर लोरमी पुलिस ने खेकतरा प्लाट क्षेत्र में घेराबंदी कर महिंद्रा कार क्रमांक CG 12 AF 3456 को रोककर तलाशी ली थी। वाहन से 86.250 किलोग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 8.5 लाख रुपये है, बरामद किया गया था। साथ ही वाहन जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई थी, जब्त कर आरोपी राजू साहू व एक अवयस्क बालक के विरुद्ध धारा 20(B) NDPS Act के तहत अपराध क्रमांक 79/25 पंजीबद्ध किया गया था।

प्रकरण की विस्तृत विवेचना के दौरान वाहन स्वामी की पहचान अरुण कुमार खूंटे (पिता महेत्तरलाल खूंटे, उम्र 53 वर्ष, निवासी मालखरौदा, जिला शक्ति) के रूप में हुई। आरोपी लगातार फरार चल रहा था और पुलिस की हर बार दबिश से पहले स्थान बदल देता था।

दिनांक 18 जून 2025 को पुनः मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अरुण खूंटे अपने निवास स्थान मालखरौदा में मौजूद है। तत्काल पुलिस टीम रवाना कर उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने वाहन संचालन की जिम्मेदारी संतोष लहरे (पिता बालाराम लहरे, उम्र 25 वर्ष, निवासी मालखरौदा, जिला शक्ति) को सौंपने की बात स्वीकार की।

चालक संतोष लहरे को भी गिरफ्तार कर लोरमी थाने लाया गया, जहाँ पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसे वाहन चलाने के लिए पैसे का प्रलोभन देकर गांजा तस्करी में शामिल किया गया था। दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी लोरमी अखिलेश वैष्णव, उप निरीक्षक सुंदर लाल गोरले, सउनि निर्मल घोष, आरक्षक धर्मेन्द्र यादव (133), और अनिल कश्यप (411) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *