महिला की हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस ने भेजा रिमांड पर….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(शैलेश शर्मा)  :  रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकाम व एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर गंभीर मामलों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घरघोड़ा पुलिस मुखबीर लगाकर लगातार दबिश दे रही है, जिसमें आज हत्या के फरार आरोपी जगनंदन राठिया को घरघोड़ा क्षेत्र में गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है।

जानकारी के अनुसार पिछले साल 7 जुलाई की रात ग्राम कया में भगवती राठिया (64 वर्ष) अपनी मौसी  रुकी राठिया के घर आयी थी। दोनों ने साथ में खाना खाये और घर के बाहर सो गईं।

उसी दौरान, फुलसिंह राठिया, जगनंदन राठिया और एक नाबालिग बालक घर में घुस आये और भगवती राठिया पर बांस के डंडे, लकड़ी से मारपीट शुरू कर दिया  रुकी राठिया ने चीख-पुकार मचाई और लोगों को बुलाया ।  लेकिन तब तक भगवती राठिया की मृत्यु हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका के शव पंचानामा कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। थाना घरघोड़ा के अपराध क्रमांक 265/2023 धारा 450, 302, 34 आईपीसी में विवेचना के दौरान पुलिस ने फुलसिंह (उम्र 45 वर्ष) साकिन देवना ग्राम पंचायत कया थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ और विधि के साथ संघर्षरत बालक को हत्या के अपराध में कोर्ट पेश कर रिमांड लिया गया।

तीसरा आरोपी, जगनंदन राठिया, फरार हो गया था । मामले में आरोपित के फरार में रहने पर घरघोड़ा पुलिस द्वारा धारा 173(8) द.प्र.सं. के तहत् कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध चालान पेश किया गया था । 

थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में आज दोपहर मामले के फरार आरोपित जगनंदन राठिया पिता सकल सिंह राठिया उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम कया, थाना घरघोडा को घरघोड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *