छेड़खानी का फरार आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा रिमांड पर…..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(शैलेश शर्मा ) : रायगढ़ :  दिनांक 21 जुलाई 2024 को थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बालिका के साथ पड़ोस के युवक द्वारा छेडछाड किया गया। बालिका की मां ने 23 जुलाई 2024 को थाने आकर इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

रिपोर्ट के अनुसार, 21 जुलाई की रात करीब 10 बजे विजय कुमार खांडेल उर्फ बिट्टू बघेल (30 साल) ने बालिका को उसके घर के बाहर छेड़खानी किया । बालिका भागकर घर आई और अपनी मां को घटना के बारे में बताया। बालिका की माता ने तुरंत आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह नाले में कूदकर फरार हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपित पर अप.क्र. 454/2024 धारा 74, 78, 79 BNS 8, 12 Pocoso Act कायम कर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल द्वारा जांच प्रारंभ कर हमराह स्टाफ के साथ आरोपी की धर पकड़ के लिए दबिश दिया गया  । घटना के बाद से आरोपित फरार था ।

टी सुखनंदन पटेल तथा महिला उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर द्वारा आरोपित की सूचना देने मुखबीर लाया गया था ।

आज विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी विजय कुमार खांडेल उर्फ बिट्टू बघेल को ढिमरापुर चौक पर SI दीपिका निर्मलकर द्वारा गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना उसकी पत्नी को दे दी गई और आरोपित को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *