मच्छरों का आतंक, नगर पालिका की लापरवाही को लेकर लोगों में भारी आक्रोश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

चिन्हांकित वार्डों में बडे नेताओं का दबाव होने से एक वार्ड में दो से तीन बार हो रही है फॉगिंग

खर्रीपारा, काली माई वार्ड जैसे कई वार्डो में मच्छरों की बनी है बड़ी समस्याएं

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली – मुंगेली शहर में मच्छरों का आतंक और नगर पालिका की लापरवाही को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि चिन्हांकित वार्डों में बड़े नेताओं का दबाव होने से एक ही वार्ड में लगातार दो से तीन बार फॉगिंग हो रही है तो वही अन्य वार्ड खर्रीपारा, काली माई वार्ड जैसे कई वार्डो में अभी तक एक बार भी फॉगिंग नही हुआ है।

जिसके कारण बाकी इलाकों में मच्छरों की समस्या बनी हुई है। नगर पालिका अधिकारी कर्मचारियों को कॉल के माध्यम से जब अवगत कराया गया तो उन्हे अपने कर्मचारी से बात करने की बात कहते नजर आ रहे है। तो वहीं कर्मचारी काम बहुत ज्यादा होने की वजह बता रहे है।


नगर पालिका के कर्मचारी ने बताया कि फॉगिंग मशीन में डीजल की खपत अधिक होती है। इसके कारण पूरे शहर में फॉगिंग कराना संभव नहीं है। लेकिन शहरवासियों का कहना है कि मच्छरों की समस्या पूरे नगर में है, ऐसे में सिर्फ कुछ वार्डों में फॉगिंग कराना उचित नहीं है।

रात में बिजली कटौती और मच्छरों के आतंक से लोग दोहरी परेशानी झेल रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि नगर पालिका को पूरे शहर में फॉगिंग करानी चाहिए, ताकि सभी वार्डों में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से राहत मिल सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment