भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए 15-सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया। श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है, जोकि चोट के कारण टीम से बाहर थे।
हालांकि मेडिकल टीम से परमिशन मिलने के बाद ही वह अंतिम-11 का हिस्सा बन सकेंगे। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टीम में जगह दी है। हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट नहीं है और टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए उन्हें टीम में मौका नहीं दिया गया है।
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रविंद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप, यशस्वी जयसवाल
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8199184
Total views : 8236866