डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा : घरघोड़ा!शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा में महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष  अरुण कुमार पंडा के दिशानिर्देश में शिक्षक दिवस मनाया गया।

बड़ी संख्या में छात्रों की उपस्थिति के साथ कार्यक्रम का श्रीगणेश महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश तिर्की तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एसएल साहू के द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम को देख सभी के मन में हर्ष व्याप्त रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा अपने उद्बोधन में छात्रों को  अपने जीवन में एक लक्ष्य लेकर चलने के लिए कहा ताकि उनको निश्चित रूप से सफलता मिल सके।

इसी क्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एसएल साहू द्वारा अनुसासन के विषय में सारगर्भित जानकारी देते हुए छात्रों को अपने जीवन में अनुशासित रहने हेतु कही गई। उक्त कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सभी स्टाफ की उपस्थिति सराहनीय रही।

वरिष्ठ छात्रों में लाल कुमार, संजय राठिया, भगवती, बजरंग, चंद्रभानु, भगवान देव एवं महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ, छात्रों की  उपस्थिति रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment