ताजा खबर

Tata की कंपनी ने करा दी मौज… निवेशकों ने 5 दिन में छाप डाले 62000 करोड़ रुपए

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पिछले सप्ताह शेयर बाजार में शानदार उछाल देखा गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1906.33 अंक यानी 2.38 फीसदी बढ़कर 81,872.50 अंक पर पहुंच गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 546.70 अंक या 2.26 फीसदी बढ़कर 18,098.70 अंक पर बंद हुआ।

इस दौरान सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में से छह की मार्केट वैल्यू में 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का उछाल आया। खासकर टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस के निवेशकों को फायदा हुआ, जिन्होंने पांच दिनों में करीब 62,000 करोड़ रुपए की कमाई की। TCS-HDFC बैंक ने कमाया सबसे ज्यादा मुनाफा बीते सप्ताह सेंसेक्स की टॉप-6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू मिलाकर 2.03 लाख करोड़ रुपए बढ़ी। इस दौरान टीसीएस और एचडीएफसी बैंक ने शानदार मुनाफा कमाया।

टीसीएस की मार्केट वैल्यू 62,574.82 करोड़ रुपए बढ़कर 16,08,782.61 करोड़ रुपए हो गई, जबकि एचडीएफसी बैंक की मार्केट वैल्यू 45,338.17 करोड़ रुपए बढ़ी और यह 14,19,270.28 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। रिलायंस और इंफोसिस ने भी अच्छा प्रदर्शन किया इसके अलावा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस ने भी शानदार प्रदर्शन किया। रिलायंस की मार्केट वैल्यू 26,185.14 करोड़ रुपए बढ़कर 17,75,176.68 करोड़ रुपए हो गई, वहीं इंफोसिस की मार्केट वैल्यू 26,885.8 करोड़ रुपए बढ़कर 7,98,560.13 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। नुकसान में रहने वाली कंपनियां हालांकि कुछ कंपनियां ऐसी भी रही जिन्होंने अपने निवेशकों को नुकसान पहुंचाया।

भारती एयरटेल की मार्केट वैल्यू में 16,720.1 करोड़ रुपए की कमी आई, जिससे इसका मार्केट कैप 9,10,005.80 करोड़ रुपए रह गया। इसके अलावा, ITC, HUL और LIC जैसी कंपनियों की मार्केट वैल्यू में भी गिरावट आई। रिलायंस बनी सबसे मूल्यवान कंपनी पिछले सप्ताह भी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), एलआईसी, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment