( जे के मिश्रा ) बिलासपुर के तारबाहर थाना के टीआई गोपाल सत्पत्ति को एसपी ने लाइन अटैच कर दिया है, वहीं पूर्व में सरकंडा थाने के प्रभारी रह चुके जेपी गुप्ता को अब तारबाहर थाने की कमान सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि जेपी गुप्ता के नेतृत्व में उनके पिछले कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में अपराध पर काफी हद तक काबू पाया गया था। इसी अनुभव और उनके कार्यक्षमता को देखते हुए जिले के एसपी ने एक बार फिर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

पुलिस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। एसपी विजय अग्रवाल द्वारा जारी आदेश में टीआई, एसआई समेत 13 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। कुल 8 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के ट्रांसफर की सूची जारी की गई है, जिनमें से 5 थानों के प्रभारी भी शामिल हैं। इसके साथ ही उप निरीक्षकों और सहायक उप निरीक्षकों का भी तबादला किया गया है।
तबादलों की सूची में पलारी निरीक्षक शशांक सिंह को लवन थाने में भेजा गया है, जबकि लवन थाना प्रभारी केसर पराग को पलारी थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, हाल ही में भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी के साथ 5 प्रधान आरक्षकों को भी बलौदाबाजार के रक्षित केंद्र स्थानांतरित किया गया था।

एसपी विजय अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि इन तबादलों का मकसद जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। अब नए प्रभारी अपने-अपने थानों की जिम्मेदारी संभालेंगे और पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्य करेंगे।
Author: Deepak Mittal









