कोरबा: Korba शहर की सीएसईबी कॉलोनी में एक आवास से 26 वर्षीय मीडियाकर्मी इमानुएल तांडी का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही Civil Line Police Station Korba की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक स्थानीय निवासियों ने सूचना दी थी कि इमानुएल के क्वार्टर में काफी समय से कोई हलचल नहीं हो रही है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे के भीतर से युवक का शव बरामद किया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
बताया जा रहा है कि मृतक के पिता सीएसईबी में कार्यरत थे और रिटायरमेंट के बाद दूसरे मकान में रहने लगे थे। इमानुएल तांडी कभी-कभी इस क्वार्टर में आकर रुक जाता था। परिजनों ने कई बार फोन किया, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई।
इसके बाद परिजन क्वार्टर पहुंचे। दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, जहां इमानुएल तांडी मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। बताया गया है कि इमानुएल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और लंबे समय से स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कैमरामैन के रूप में काम कर रहा था।
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत ठीक नहीं थी और डॉक्टरी जांच में उसे शुगर की बीमारी होने की पुष्टि हुई थी। मामले में Prateek Chaturvedi ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मामले की जांच की जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8167445
Total views : 8194628