बीजापुर: Bijapur जिले के गंगालूर स्थित पोटा केबिन छात्रावास में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां रहने वाली तीन छात्राएं गर्भवती पाई गईं। बताया जा रहा है कि तीनों का गर्भ करीब पांच महीने का है, जिनमें से दो छात्राएं नाबालिग हैं।
जानकारी के अनुसार यह मामला Gangaloor स्थित पोटा केबिन छात्रावास का है। घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पूरे मामले को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन छात्राओं के लिए गर्भवती कार्ड भी बनाया गया है। इससे संकेत मिलता है कि स्वास्थ्य विभाग को पहले से इस स्थिति की जानकारी थी और छात्राओं के स्वास्थ्य से संबंधित प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।
वहीं छात्रावास की अधीक्षिका का कहना है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं थी। अधीक्षिका के इस बयान के बाद मामले को लेकर और भी सवाल खड़े हो गए हैं।
फिलहाल मामले की जानकारी सामने आने के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग जांच की तैयारी में जुट गए हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8220566
Total views : 8263606