सूरजपुर। जिले में हुई युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। कोतवाली थाना क्षेत्र में 6 अगस्त 2025 को मृतक की जली हुई लाश मिलने के मामले में पत्नी मूर्ति राजवाड़े को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था, जिसमें हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद से ही पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुटी थी और अब आखिरकार सफलता मिली।
पुलिस के मुताबिक, महिला का अपने पति से चरित्र शंका को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसने सो रहे अपने पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। मृतक की पहचान नहीं बताई गई है, लेकिन घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी।
सुरजपुर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने घरेलू हिंसा और मानसिक तनाव के गंभीर परिणामों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155960
Total views : 8176597