Assam: असम में Indian Air Force का Sukhoi Su-30MKI फाइटर जेट गुरुवार शाम क्रैश हो गया। इस हादसे में विमान में सवार दो पायलटों की मौत हो गई। एयर फोर्स ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि करते हुए शोक व्यक्त किया है।
जानकारी के अनुसार, सुखोई-30 एमकेआई फाइटर जेट ने Jorhat Air Force Station से रूटीन ट्रेनिंग एक्सरसाइज के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद विमान का कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया। बताया जा रहा है कि शाम करीब 7:42 बजे विमान का संपर्क अचानक टूट गया, उस समय यह Karbi Anglong district के एयरस्पेस में उड़ान भर रहा था।
संपर्क टूटने के बाद तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। सुरक्षा बलों और जिला प्रशासन की टीमों को पहाड़ी और जंगल वाले इलाके में भेजा गया, जहां विमान के क्रैश होने की सूचना मिली थी।
हादसे में दोनों पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में उनकी मौत हो गई। एयर फोर्स ने मृतक पायलटों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि वह इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है।
बताया गया है कि क्रैश हुए विमान के मलबे की तलाश पहाड़ी इलाके में जारी है। गौरतलब है कि रूस के सहयोग से विकसित सुखोई-30 एमकेआई भारत का लंबी दूरी तक मार करने वाला प्रमुख फाइटर जेट है, जिसे Hindustan Aeronautics Limited द्वारा भारत में निर्मित किया जाता है। Indian Air Force के बेड़े में ऐसे 250 से अधिक फाइटर जेट सेवा में हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8163597
Total views : 8188556